गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी -प्रखण्ड में मंगलवार को शांतिपूर्ण व कदाचार-मुक्तसंपन्न हुईं माध्यमिक व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं।पहले दिन दो सेंटर पर मैट्रिक के वोकेशनल विषय का 310 परीक्षार्थियों ने परीक्षा लिखे।शोणभद्र इंटर कॉलेज सेंटर पर 181 जबकि मध्य विद्यालय हरिहरपुर सेंटर पर 129 विद्यार्थी परीक्षा लिखे जबकि 2 अनुपस्थित रहे। प्रखण्ड में मैट्रिक परीक्षा के लिए चार जमा दो उच्च विद्यालय कांडी,शोणभद्र आदर्श इंटर कॉलेज कांडी ,स्तरोन्नत उच्च विद्यालय लमारी कला व मध्य विद्यालय हरिहरपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जमा दो उच्च विद्यालय, कांडी में सेकंड सिटिंग के दौरान वोकेशनल विषय की तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी
वहीं दूसरे परीक्षा केंद्र शोणभद्र आदर्श इंटर कॉलेज सेंटर पर
इंटरमीडिएट परीक्षा के अंतर्गत वोकेशनल विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 95 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। सभी परीक्षाएं पूरी तरह कदाचार-मुक्त रहीं।
परीक्षा केंद्र पर केंद्राधीक्षक निरंजन साहू, अनुज कुमार श्रीवास्तव , सूर्यदीप पाल की देखरेख में परीक्षा का सफल संचालन किया गया। पहले दिन लमारी कला परीक्षा केंद्र पर वोकेशनल के विद्यार्थी नही होने के कारण यहां परीक्षा नही हुआ। प्रशासन की सतर्कता एवं सख्त निगरानी के कारण परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
