गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत के पतरिया पंचायत में संत शिरोमणि रविदास जयंती के पावन अवसर पर हर्षोल्लास के साथ भव्य झांकी निकाली गई। जिला परिषद सदस्य सुषमा कुमारी,पूर्व मुखिया रिंकी देवी और पंचायत समिति सदस्य अमरजीत ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग शामिल हुए।
झांकी की शुरुआत चौखड़ी सड़की से हुई, जिसमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संदेशों और संत रविदास के विचारों को जीवंत करती कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गाजे-बाजे के साथ निकली यह भव्य झांकी सोनभद्र आदर्श इंटर कॉलेज के समीप स्थित बौद्ध विहार पहुंची। यहाँ उपस्थित लोगों ने भगवान गौतम बुद्ध और बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और परिसर की परिक्रमा की।
मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने संत रविदास के मार्ग पर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मनोज चंचल, जिला परिषद सदस्य सुषमा कुमारी, अजय राम, श्रवण राम, विकास कुमार भारती, सत्यम कुमार, बिगन राम, प्रयाग राम, तुलसी राम, उदय राम, प्रमोद राम, द्वारिका राम, सुनील कुमार सहित रविदास समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे।
