ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

​प्रशासन मुस्तैद गयाजी जनपद पदाधिकारी और एसएसपी ने संभाली कमान, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।


ATHNEWS 11GROUP:-वरीय पुलिस अधीक्षक गयाजी एवं जनपद पदाधिकारी, गयाजी द्वारा गया जिले में आयोजित इंटर स्तरीय परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं जिला पदाधिकारी, गया ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण करते हुए परीक्षार्थियों की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन की प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की। साथ ही केंद्राधीक्षक एवं संबंधित पदाधिकारियों से संवाद कर परीक्षा को सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर विशेष बल दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post