सासाराम रोहतास:- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक पद के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा दो-दो पालियों में आयोजित की गई.
आयोजित परीक्षा में जिले के सभी 19 केंद्रों पर कुल 9 हजार 384 अभ्यर्थी पहली पाली में नामांकित थे, जिनमें से 7 हजार 321 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 2 हजार 63 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कुल 9 हजार 377 अभ्यर्थियों में से 7 हजार 623 उपस्थित हुए और 1 हजार 754 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए. परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर प्रशासनिक एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी. केंद्राधीक्षकों एवं पर्यवेक्षकों की सतत निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई.
