ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख को प्रखंड विकास पदाधिकारी व कांडी पंचायत के युवा मुखिया ने ज़ोरदार तरीके से किया स्वागत।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:-  गढ़वा कांडी - सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय को प्रखण्ड प्रमुख बनाए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है। मंगलवार को प्रमुख कार्यालय में कांडी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने पहुंचकर नवनिर्वाचित प्रखण्ड प्रमुख को बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने प्रमुख को गुलदस्ता भेंट करने के बाद मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। जबकि प्रमुख ने भी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को मिठाई खिलाकर धन्यवाद प्रकट किया।


वहीं कांडी पंचायत मुखिया विजय राम ने सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय को पुनः प्रमुख बनाए जाने पर सर्वप्रथम बधाई दी। साथ ही मुखिया ने माल्यार्पण कर गुलदस्ता भेंट करते हुए अंगवस्त्र प्रदान कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुखिया विजय राम ने कहा कि प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय के नेतृत्व में प्रखण्ड कार्यालय तेज रफ्तार में पुनः सटीकता के साथ चलेगा। वहीं कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार के अलावे प्रखण्ड के सभी कर्मियों ने एक-एक कर गुलदस्ता भेंट करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post