थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP -:बस्ती जिले के थाना कलवारी छेत्र में आज दिनांक 20.01.2026 को मुखबिरी सूचना के आधार पर थाना कलवारी क्षेत्र के मांझा खुर्द मे श्मसान घाट के पीछे निर्जन स्थान पर भट्ठी जलाकर अवैध तमन्चा व कारतूस बनाने वाले पर प्रभारी एसओजी मय टीम, थानाध्यक्ष कलवारी मय टीम, थानाध्यक्ष नगर मय पुलिस टीम एवं चौकी प्रभारी मांझा खुर्द की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मौके से अवैध असलहा बनाने वाले अभियुक्त 1. ताज मोहम्मद पुत्र तैयब निवासी कस्बा इलफातगंज थाना इब्राहिमपुर जिला अम्बेडकरनगर को दो अदद अवैध देशी तमन्चा 12 बोर, दो अदद अवैध देशी तमन्चा 315 बोर व एक अदद अवैध निर्मित देशी तमन्चा 315 बोर, दो अदद अवैध स्वनिर्मित जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक अदद अवैध खोखा कारतूस 12 बोर मय असलहा व कारतूस बनाने के उपकरण के साथ समय रात में करीब 02.00 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना कलवारी पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 3/ 5/ 25/ 27 आयुध अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. ताज मोहम्मद पुत्र तैयब निवासी कस्बा इलफातगंज थाना इब्राहिमपुर जिला अम्बेडकरनगर।
बरामदगी का विवरण-
1. दो अदद अवैध देशी तमन्चा 12 बोर।
2. दो अदद अवैध देशी तमन्चा 315 बोर।
3. एक अदद अवैध निर्मित देशी तमन्चा 315 बोर।
4. दो अदद अवैध स्वनिर्मित जिन्दा कारतूस 12 बोर।
5. एक अदद अवैध खोखा कारतूस 12 बोर।
6. असलहा व कारतूस बनाने के उपकरण।
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
मांझा खुर्द मे श्मसान घाट के पीछे निर्जन स्थान से, दिनांक 20.01.2026 समय करीब 02 बजे रात
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 641/2015 धारा 27, 3, 5/25, 7 आयुध अधिनियम, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।
पूछताछ का विवरण-
पकड़े गये व्यक्ति से अवैध तमन्चा व कारतूस रखे जाने के सम्बन्ध मे कड़ाई से पूछताछ किया गया तो बताया कि मैं तमन्चा व कारतूस बनाकर अपने घर से बेचता था, लेकिन पुलिस जान गयी थी और हमारे घर के तरफ पुलिस तलाश कर रही थी, इसीलिए इधर दो तीन बार से अपने यहा से सवारी से तमंचा व कारतूस बनाने का सामान लेकर आता हूँ, और यही पर रात के समय जब कोई नहीं रहता तो बनाता हूँ, और इसे चोरी- छिपे बेच देता हूँ। आज भी तमन्चा व कारतूस बना रहा था कि आप लोग यहां आ गये और मुझे पकड़ लिये। इस पर पकड़े गये व्यक्ति से अवैध तमन्चा व कारतूस बनाने मे प्रयोग किये जाने वाले उपकरण के बारे मे पूछा गया तो उसके द्वारा पास में ही बोरे में व बगल में भट्ठी के पास रखे कुछ सामान/उपकरण की तरफ इशारा करके बताया गया कि इन्हीं सब उपकरण से तमन्चा कारतूस बनाता हूँ। गलती हो गयी माफ कर दिजिए।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह, जनपद बस्ती।
2. थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह, जनपद बस्ती।
3. एसओजी प्रभारी नि0 विकास यादव, जनपद बस्ती।
4. चौकी प्रभारी मांझा खुर्द उ0नि0 शैलेश कुमार यादव, थाना कलवारी, जनपद बस्ती।
5. हे0का0 इरशाद खा, हे0का0 अभय उपाध्याय, का0 विजय यादव, का0 चंदन भारती, एसओजी टीम, जनपद बस्ती।
6. हे0का0 विपिन भट्ट, का0 देवेन्द्र निषाद, का0 श्यामसुन्दर, थाना कलवारी, जनपद बस्ती।
7. का0 सतेन्द्र यादव व का0 शुभम सिंह, थाना नगर, जनपद बस्ती।
8. हे0का0 सत्येन्द्र, सर्विलांस सेल, जनपद बस्ती।



.jpeg)