ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

खबर का दिखा असर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने लिया संज्ञान, आखिर क्या? पढ़े खबर के विस्तार से।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लमारी कला पंचायत के हरिगावां बस स्टैंड के समीप वर्षों से झुग्गी-झोपड़ी में निवास करने वाले अत्यंत गरीब तबके के मुसहर परिवार इस कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे थे। वहीं राजिंदर मुसहर की 25 वर्षीया पत्नी कि मौत हो जाने से पुरे मुसहर परिवार में मातम पसर गया है। अंतिम संस्कार ग्रामीणों की मदद से किया गया। दुःखित परिवार ने मीडिया के माध्यम से कड़ाके की ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े व श्राद्ध कार्य के लिए राशन की मांग प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से की थी। खबर का असर दिखा की प्रखंड विकास पदाधिकारी ने देर न करते हुए फौरन संज्ञान लिया। वे गर्म कपड़े व राशन के साथ दुःखित परिवार के पास पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को कम्बल व राशन के रुप में चावल भेंट की, जिससे परिजनों को श्राद्ध कार्य में आसानी होगी। साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ के रुप में 20 हजार रुपया भी दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं मृतक के परिजनों के अलावे अन्य मुसहर परिवारों के बीच में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने  कम्बल का वितरण किया, जिससे उक्त परिवार के सभी सदस्य ठंढ से बच सकें। जबकि मौके पर उपस्थित मुखिया शशि कुमारी के प्रतिनिधि रिंकु सिंह ने भी मृतक के परिजनों को अपनी ओर से श्राद्ध कार्य में मदद करने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post