ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

गया घाम पितृपक्ष मेला 2024 में श्रद्धालुओं के लिए गया गांधी मैदान में बने टेंट सिटी का मंत्री प्रेम कुमार नें फीता काट कर किया उद्घाटन।

संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS 11GROUP :-गया घाम, बिहार में आयोजित पितृपक्ष मेला 2024 में श्रद्धालुओं के लिए गांधी मैदान, गया में बिहार सरकार द्वारा टेंट सिटी की व्यवस्था की गयी है, जिसमें सम्पूर्ण देश से पिचों के मोक्ष की कामना के साथ आये श्रद्वालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गयी है। इस टेंट सिटी में बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, पटना द्वारा श्रद्धालुओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभिवर्धित करने के लिए एक स्टॉल लगाया गया है। यह स्टॉल दिनांक 17/09/2024 से दिनांक 02/10/2024 तक संचालित रहेगी। इस स्टॉल के माध्यम से वायु प्रदूषण के प्रति, वातावरण में कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने एवं प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए फ्लैक्स होर्डिंग, रंगीन फोल्डर एवं ऑडियो सिस्टम के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।


माननीय मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, बिहार डॉ प्रेम कुमार ने सम्बोधन में बताया गया कि दुनियाभर में स्थापित फैक्टियों से होने वाले गैसीय उत्सर्जन एवं दूषित जलीय बहिःस्राव से वातावरण एवं जल स्रोत दूषित हो रहे है। इस कारण वैश्विक तापमान में वृद्धि दृष्टिगोचर हो रही है। इससे बिहार भी अछूता नहीं है। बिहार सरकार द्वारा कार्बन उत्सर्जन को कम करने हेतु प्रयास किये जा रहे है। इस क्रम में बिहार सरकार द्वारा यू.एन.ई.पी. के साथ एक अध्ययन कराया जा रहा है, जो देश में अपने तरह का प्रथम प्रयास है। मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, बिहार, डॉ० प्रेम कुमार द्वारा बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, पटना द्वारा संचालित 'जागरूकता स्टॉल' का उद्घाटन आज अपराह्न में किया गया।

इस उद्घाटन के दौरान बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सदस्य सचिव, एस. चन्द्रशेखर, भावसे पर्षद विश्लेषक, अरूण कुमार, क्षेत्रीय पदाधिकारी, गया, मनोरंजन कुमार सिंह, सहायक वैज्ञानिक पदाधिकारी, राजीव कुमार के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post