रोहतास जनपद से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट।
सासाराम -सासाराम मुबारक गंज से पुलिस ने हथियार मोबाइल हीरोईन के साथ 11 संगठित कारोबारी को गिरफ्तार किया है।रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया गुप्त सूचना पर छापामारी अभियान चलाया गया जहां सासाराम नगर थाना क्षेत्र के मुबारक गंज मुहल्ले से मादक पदार्थ 1 किलो से अधिक बरामद किया है।जिसका कीमत करोड़ रुपए आंकी गई है।संगठित कारोबारी के पास हथियार बाईक मोबाइल नगदी भी बरामद किया गया है।एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पिछले दिनों से मादक पदार्थ हथियार का कारोबार जारी की सूचना पर यह सफलता हाथ लगी है।जिसमें शामिल 11 लोगों को गिरफतार किया है।बताया गया कि गिरफ्तार लोगों के पास से एक देशी कट्टा,एक देशी पिस्टल,दो मैन्जिन पीतल का बना हुआ 7.6 एम०एम० का चौदह जिन्दा कारतुस एवं 9एम०एम० का 25 जिन्दा कारतुस कुल 39 जिन्दा कारतुस।दो देशी बन्दूक और एक लोहे का बना धारदार तलवार।एक छोटा सा इलेक्ट्रोनिक तराजू।3 केडिट कार्ड एवं 3 ए०टी०एम० कार्ड और 04 पेन कार्ड।19 एन्ड्रॉयड मोबाईल 3 की पैड मोबाईल, एक एच०पी० कम्पनी का लैपटॉप और एक सेमसंग कम्पनी का टैब के अलावा करोड की मादक पदार्थ 1.882 के०जी० बरामद हुआ।
छापामारी के दौरान नगदी राशि 1,31,120/-रू०बरामद किया गया है। जहां जांच जारी है।
वही गिरफ्तार लोगों में -
1-अल्तमस उर्फ जैद अली, उम्र 21 वर्ष, पे० नियाज अली अंसारी, ग्राम पिठियाँव, थाना चेनारी, वर्तमान चौक बाजार सासाराम, थाना सासाराम नगर जिला रोहतास।
2. रोहन कुमार उर्फ रोहन चन्द्रवंशी उम्र 22 वर्ष, पे० गोपाल चन्द्रवंशी, मु० मुबारकगंज, थाना सासाराम नगर, जिला रोहतास।
3. धीरज कुमार, उम्र 25 वर्ष, पे० भोला चन्द्रवंशी, गु० मुबारकगंज, थाना सासाराम नगर, जिला रोहतास।
4. विकाश कुमार उर्फ अप्पू, उम्र 30 वर्ष, पे० बुलाकी चन्द्रवंशी, मु० मुबारकगंज, थाना सासाराम नगर, जिला रोहतास।
5. अनुराग राज, उम्र 21 वर्ष, पे० स्व० बुलाकी चन्द्रवंशी, मु० मुबारकगंज, थाना सासाराम नगर, जिला रोहतास।
6. रंजीत कुमार, उम्र 20 वर्ष, पे० संतोश चौधरी, मु० दलेलगंज, थाना सासाराम नगर, जिला रोहतास।
7. अंतीक कुमार, उम्र 19 वर्ष, पे० स्व० बैजनाथ चौधरी, मु० चौकबाजार, थाना सासाराम नगर, जिला रोहतास।
8. कुन्दन कुमार उम्र 18 वर्ष, पे० संजय कुमार मु० अमैठी, थाना संझौली, वर्तमान पता मु० मुबारकगंज, थाना सासाराम नगर, जिला रोहतास।
9. गांधी कुमार, उम्र 18 वर्ष, पे० सुनील राम, ग्राम शिलदाग, थाना छतरपुर (झारखण्ड) वर्तमान पता मुबारकगंज, थाना सासाराम नगर, जिला रोहतास।
10. यस कुमार, उम्र 18 वर्ष, पे० जितेन्द्र राम, मु० करण सराय, थाना सासाराम नगर, जिला रोहतास।
11. निरूद्ध एक विधि विरूद्ध बालक शामिल हैं।
