ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

अचानक आगे लगने से किसानों के पुआल जलकर हुआ राख-पढ़े खबर कैसे ?

 



गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


 एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के गोसांग गांव के पखनाहा टोला निवासी 18 किसानों के पुआल (पशु चारा) के गांज (ढेर) में अचानक आग लग गई। यह घटना गुरुवार 2:00 बजे दोपहर की है। आग कैसे लगी इसका कारण अज्ञात है। इसकी जानकारी देते हुए खुटहेरिया पंचायत के उप मुखिया आतिश कुमार सिंह ने कहा कि गांव के ही एक मृतक के घर में श्राद्ध हो रहा था। इसी बीच यह बड़ी घटना हो गई। मृतक के घर वालों का भी पशु चारा जलकर राख हो गया। इस प्रकार किसानों को लाखों रुपए की क्षति हुई है। सबसे बड़ी बात है कि 6 महीना से अधिक अवधि तक पशुओं को पूआल एवं पुआल की कुट्टी खिलाकर ही रखा जाता है। और सारा का सारा पुआल यानि पशु चारा जलकर राख हो गया। और पशुओं के समक्ष काफी दिनों के लिए भोजन का संकट उत्पन्न हो गया। जो किसानों के लिए बहुत बड़ी विपदा है। उप मुखिया ने कहा कि इसकी सूचना अंचल पदाधिकारी कांडी को दी जा रही है। मुक्त भोगी किसानों को राहत नहीं मिली तो पालतू पशुओं को बचाना मुश्किल हो जाएगा। पीड़ित किसानों के  पास अब एक शाम का भी पशु चारा उपलब्ध नहीं है। पीड़ितों में  सोमारू चौधरी, बबलू चौधरी, मनदीप चौधरी, अनिल चौधरी, विजय चौधरी, बिफनी कुंअर, बीरबल चौधरी, मनोज चौधरी, रामप्रवेश चौधरी, ललमनी चौधरी, शंभू चौधरी सहित अन्य लोग. 

Post a Comment

Previous Post Next Post