रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट।।
आरा/भोजपुर:-आज, दिनांक 21-12- 2024 को जिला पदाधिकारी, आरा तनय सुल्तानिया ने कायमनगर से जीरो माइल तक राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किए और उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी को सभी अतिक्रमणों को अविलंब हटाने का निर्देश दिया।साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर को इसके सतत अनुश्रवण की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को समयबद्ध तरीके से राजमार्ग निर्माण का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त, नगर निगम को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में जमा कचरे को तुरंत चांदी स्थित WPU में स्थानांतरित किया जाए और जीरो माइल पर बन रहे ड्रेनेज सिस्टम के कार्य में तेजी लाई जाए। इसके साथ ही, बाजार समिति क्षेत्र में नाले के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया।
इस अवसर पर भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी,आरा सदर, उप नगर आयुक्त, पथ निर्माण विभाग के अभियंता, राजस्व अधिकारी कोइलवर एवं अन्य उपस्थित थे।
