संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS11 GROUP :-दिनांक-20-21/01/2025 के रात्री मे गया पुलिस को सूचना मिली कई कांडो में वांछित फरार चले रहे कुख्यात बिन्दु यादव छकरबंधा थानान्तर्गत ग्राम बरहा अपने घर आया हुआ है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदशन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष डुमरिया छकरबंधा एवं डुमरिया थाना के पुलिस पदाधिकारी कर्मी शामिल कर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित विशेष टीम ग्राम बरहा उक्त नक्सली बिन्दु यादव के घर पहुँची तो पुलिस बल को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास किया, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम व पता बिन्दु यादव,पि० दरोगा यादव, सा० बरहा, थाना छकरबंधा जिला गया बताया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 12/02/2009 को डुमरिया थानान्तर्गत कालीदाह पुल के पास नक्सलियों के द्वारा जान मारने के नियत एवं हथियार लूटने के उद्देश्य से संगठित होकर पुलिस बल पर हमला किया गया था। जिसमें कुछ पुलिस कर्मी जख्मी हो गए थे। जिस संबंध में डुमरिया थाना कांड संख्या-09/2009, दिनांक 12/02/2009, धारा-
147/148/149/323/307/427/436/120 (बी) भा०द० वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट, 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधि० एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट दर्ज किया गया था। उक्त कांड में पकड़ाए नक्सली ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में इस कांड में संलिप्त 03 नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।अन्य अपराधियों नक्सलियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापाामरी जारी है। पकड़ाए नक्सली का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

