ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

22 वर्षीय लक्ष्मी देवी ने अपनी जीवन लीला की समाप्त परिजनों में मची कोहराम।

 



गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत घटहुआँ कला गांव निवासी रोहित कुमार बैठा की 22 वर्षीया पत्नी लक्ष्मी देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार की शाम तकरीबन 6 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के दौरान परिजन खेत में काम करने गए थे। मृतक का पति घर पर पहुंचा तो देखा की घर के एक कमरे का दरवाजा बंद है।  रौशनदानी से झांक कर देखा तो छत में लगे सीलिंग फैन के हुक से मृतका का शव झूल रहा था। तब उसने अपनी मां आशा देवी को जानकारी दी। दरवाजा का कुंडी तोड़ा गया। तब परिजनों ने झूलते फांसी के फंदे से उतारा तब तक लक्ष्मी की मौत हो चुकी थी। परिजनों द्वारा फोन के माध्यम से मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई। घटना की सूचना आग की तरह फैल गई। देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सूचना पाकर कांडी एसआई विद्यासागर व एएसआई शम्भू कुमार अपने दल-बल के साथ पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की गई। शनिवार की सुबह मृतका के मायके वाले पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। एएसआई संजय कुमार दल-बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post