ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई.



सासाराम (रोहतास)- भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीनदयाल जी के तैल चित्र पर जिला अध्यक्ष संतोष पटेल, पूर्व मंत्री सह चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, विधान पार्षद श्रीमती निवेदिता सिंह तथा बिहार प्रदेश भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ विनोद सिंह उज्जैन द्वारा पुष्पांजलि निवेदित करने से शुरू हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा कि दीनदयाल जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठन कर्ता थे। वह भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। विधान पार्षद श्रीमती निवेदिता सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करके देश को एकात्मक मानववाद जैसी उत्कृष्ट मानवीय विचारधारा दिया। शिक्षाविद् डॉ. विनोद सिंह उज्जैन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे। जो एक मजबूत और सशक्त और मानवीय संवेदनायुक्त  भारत चाहते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष पटेल एवं संचालन जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा ने किया। जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को राजस्थान के धनकिया में हुआ तथा 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय में उनका निधन हुआ। पंडित दीनदयाल जी की राजनीति के साथ साहित्य में भी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषा में कई लेख लिखे जो विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अशोक साह, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह, विवेक सिंह, शशि भूषण प्रसाद, प्रिन्स राज, प्रभाकर तिवारी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, मीडिया प्रभारी इं पुलकित सिंह, सुनील सिंह अधिवक्ता, सोनू राय, रवि सिंह, संतोष कुमार, नवीन चंद्र साह, डॉ शिवनाथ चौधरी, सत्य नारायण पासवान, अंशु सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी तथा सभी मंडल अध्यक्ष, संयोजक जिला पदाधिकारी तथा जिला के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post