ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

बी एन एस व पास्को का वांछित अभियुक्त गिफ्तार कर भेजा गया न्यायालय।


 


महराजगंज-पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अपहृता की बरामदगी हेतु दिये गए आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 123/2025 धारा 65(2)/115(2) बीएनएस 5M/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अवधेश गुप्ता पुत्र स्व0 रामसेवक गुप्ता निवासी पिपरा रसूलपुर टोला भागलपुर, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज को आज दिनांक 08.03.2025 को पिपरारसूलपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त उपरोक्त को मा० न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-अवधेश गुष्ता पुत्र स्व. रामसेवक गुप्ता निवासी पिपरारसूलपुर टोला भागलपुर, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज उम्र करीब 32 वर्ष।गिरफ्तार करने वाले टीम का विवरण -प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय, उ0नि0 जयहिन्द भारती,हे0का समीउल्लाह खां, हे0क करुणेश सिंह,हे0का हरिवंश यादव।


                प्रभारी महराजगंज

                   कैलाश सिंह। 

Post a Comment

Previous Post Next Post