ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

जिला बल बिन्दु राम के मौत से गांव परिवार में मची कोहराम आखिर मौत कैसे हुई आइए जानते हैं खबर के माध्यम से।

 



गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत गुरुवार को बहेरवा गांव निवासी बिंदु राम पिता ,साधु राम, के पुत्र रांची में जिला बल में पदस्थापित थे,उनका आरक्षी न0  722 था जो रांची में तैनात थे , जों की  रांची केन्द्र के शौचालय में जाने के क्रम में गिर गये थे, जिससे उनकी शिर के पीछे भाग में अंदरुनी चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गए थे, जिसकी सूचना मिलते हैं पुलिस वाले ने एंबुलेंस के माध्यम से उनको रिम्स ले जाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी,डॉक्टरों ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया ‌।जिसकी सूचना उनके परिजनों को दिया गया, परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।  उसके बाद उनका पार्थिव शव को मर्करी हाउस में रखवाया गया ।


वह अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद रांची पुलिस केन्द्र में उनके पार्थिव शव को सलामी दिया गया। उसके बाद आज दिन गुरुवार को सुबह करीब उनकी शव बहेरवा गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं इसकी सूचना मिलते ही कांडी जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार उनके घर पहुंच कर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि भगवान के आगे किसी की नहीं चलती है भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।  वही बिन्दु राम अपने पत्नी के सहारे पांच बेटियां व एक बेटे को छोड़कर इस दुनिया से चल बसें, उनकी अंतिम दाह संस्कार सोन नदी के तट पर किया गया। सभी लोगों की आंखें नम रहीं लोगों ने उन्हें नम आंखों से उनकी अंतिम संस्कार किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post