ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

महायज्ञ से मिलती आध्यात्मिक संपदा व सुख-समृद्धि:जयमंगल कन्नौजिया।

  



महराजगंज-शिकारपुर महायज्ञ एक पवित्र अनुष्ठान है जो आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे आध्यात्मिक संपदा और जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है। यह बातें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने भिसवा में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान मंदिर में देवी-देवताओं के पूजा अर्चना के बाद यज्ञ पंडाल में बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कही। महायज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए श्री कन्नौजिया ने कहा कि महायज्ञ में सभी देवी देवताओं का आह्वान एवं पूजन किया जाता है।इस वैदिक कर्मकांड से यज्ञ में सभी देवता भी विराजमान होते हैं।महायज्ञ का धुंआ जहां तक पहुंचता है व वैदिक मंत्रोच्चारण भी जिन-जिन प्राणियों के कर्णगोचर होते हैं उनमें पुण्य व सद्गुण का संचार होता है। वातावरण शुद्ध होता है।ब्रह्मवर्चस की प्राप्ति होती है और इंसान में दूसरे की पीड़ा को समझने की समझ आती है।विधायक के साथ यज्ञ में पधारे नपा महराजगंज के पूर्व अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ल,भाजपा नेता अजय पटेल का यज्ञ समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान जयगोविंद गुप्ता तथा महंत रामकेवल दास जी महराज  सहित विनोद गोंड, रामनेवारे गुप्ता, वैद्य अनिरुद्ध दास, बाबूराम यादव,दुर्गेश गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, रामराज,हरिचरन, अखिलेश गुप्ता, संजय गुप्ता, रामदवन चौधरी, तीरथ साहनी,ठाकुर गुप्ता, विनोद गुप्ता, बिरजू गुप्ता, यशपाल विश्वकर्मा ,पुरुषोत्तम विश्वकर्मा आदि ग्रामवासियों ने मंगल तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया । यज्ञ में मथुरा के वृंदावन धाम से पधारे गीता मर्मज्ञ आचार्य प्रेमभूषण जी महराज द्वारा भगवान गोपेश्वर के चरित्र की कथा तथा इसी स्थान से आई लीलामण्डल द्वारा श्रीकृष्ण की लीला का मंचन किया गया।

             प्रभारी महराजगंज

               कैलाश सिंह। 

Post a Comment

Previous Post Next Post