महराजगंज-पनियरा नगर क्षेत्र में होली का त्योहार शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से हम लोग अपने परिवार के बीच मना सकें इसके लिए पुलिस प्रशासन अपने परिवार से दूर होकर हम लोगों की सेवा में लगा रहा कि कहीं से कोई अप्रिय घटना ना हो। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पनियरा के अध्यक्ष दिलीप कसौधन ने पनियरा थाना प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह से मिलकर होली की बधाई एवं शुभकामनायें दी और होली के त्योहार में शांति व्यवस्था कायम रहे इस सफल प्रयास के लिए प्रभारी निरीक्षक का आभार व्यक्त किया। प्रभारी निरीक्षक ने भी व्यापारियों को होली की बधाई दी एवं कहा कि पनियरा पुलिस व्यापारी एवं आम जन मानस की सेवा के लिए सदैव समर्पित है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय जायसवाल, अमित जायसवाल, जवाहर मद्धेशिया, रामनिवास सिंह, मनोज कसौधन, सभासद राजेश गुप्ता, ओमप्रकाश कनौजिया, अशोक जायसवाल, विष्णु मद्धेशिया एवं पनियरा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह।