संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP -दिनांक 07/04/2025 को रौशनगंज थाना को सूचना मिली कि ग्राम अंबाखार धोबिया के जंगल में एक अज्ञात शव पाया गया है। प्राप्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष, रौशनगंज थाना के द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल को संरक्षित किया गया। इस संबंध में वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर रौशनगंज थाना कांड संख्या-49/25 दिनांक-07/04/2025, धारा-103 (1)/238/3(5) बी०एन०एस० एवं 27(3) आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें रौशनगंज थानाध्यक्ष, रौशनगंज थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी तथा तकनीकी शाखा, गया के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल किया गया। साथ ही एफ.एस.एल एवं तकनीकी टीम को साक्ष्य संकलन हेतु घटनास्थल पर भेजा गया। सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1 के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा शव की पहचान दीपक कुमार, पि० केशव साव, सा० रानीगंज, थाना इमामगंज, जिला गया के रूप में की गई। तत्पश्चात् शव को अंत्यः परीक्षण हेतु ए.एन. एम.एम.सी.एच. गया भेजा गया।
उक्त विशेष टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन कर प्राथमिकी दर्ज होने के 48 घंटे के अंदर इस कांड के अभियुक्त 01. विकाश कुमार, पि० विलासा दास, सा० अम्बाखार, टोला भावानीडीह, थाना रौशनगंज, जिला गया, 02. मन्टु कुमार, पि० गोपाल साव, 03. सुनील यादव, पि० शिवनारायण यादव, 04 अशोक यादव, पि० राजदेव यादव, तीनों सा० लेंजबा नौकाडीह, थाना हंटरगंज, जिला चतरा (झारखंड) को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पकड़ाए अभियुक्तों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक को अफीम दिलाने के लिए जंगल में बुलाए थे, वहाँ पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो गया। इसी कारण आवेश में आकर उसकी हत्या कर दिए।पकड़ाए अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।अन्य अभियुक्तों का गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।
