मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 09/04/2025 आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कमर कस चुकी है। बुधवार को अंबा के एक निजी संस्थान में कुटुंबा विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कुटुंबा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार तथा संचालन नवल किशोर पाठक ने किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी राजन कुमार सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी उपस्थित थे। सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 225 सीट जितने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे हर हाल में पूरा करना है। भाजपा पार्टी सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। उन्होंने पन्ना प्रमुख, बूथ कमेटी तथा मंडल कमेटी के सक्रिय सदस्यों को चुनावी तैयारी में उतरने की अपील करते हुए कहा कि बूथ जीत कर ही चुनाव जीता जा सकता है। सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाये और उनसे भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करें। जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चन्द्रवंशी ने अपने संबोधन में पार्टी की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे दम-खम के साथ चुनाव में उतरे और भाजपा की जीत सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान, टंडवा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, संडा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, विवेक कुमार सिंह, महामंत्री अभय पासवान, अमरेंद्र सिंह, रामबदन पासवान, मृत्युंजय पांडेय, प्रेम चंद्रवंशी, पंकज सिंह, काजू सिंह इत्यादि व्यक्ति उपस्थित हुए थे।
कुटुंबा प्रखंड के प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष पद के लिए प्रवीण कुमार तथा उपाध्यक्ष पद के लिए हरेंद्र कुमार को नामित किया गया है। वहीं हिमांशु शेखर सिंह, विजय सिंह, दिलीप पासवान, परमेश्वर बैठा, राजकुमार पासवान, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र मेहता, मंटू कुमार सिंह, योगेंद्र मेहता, हीरा सिंह, मोहम्मद सनाउल्लाह, इंदु देवी तथा दिनेश विश्वकर्मा को सदस्य बनाया गया है।
