ATH NEWS 11 :- वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ साधना रावत द्वारा जारी पत्र संख्या एनएसएस 590 तथा 591 दिनांक 9 मई 2025 को राधा शांता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह को सूचित किया गया है। इस संबंध में प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में स्वीकृत दो एनएसएस इकाई में प्रथम इकाई के लिए एनएसएस पदाधिकारी के रूप में प्रो डॉ अनिल कुमार सिंह तथा दूसरे इकाई के लिए प्रो डॉ संतोष कुमार सिंह की नियुक्ति विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अगले तीन वर्षों के लिए की गई है। बुधवार को महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा नव नियुक्त दोनों पदाधिकारियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया । दोनों नव नियुक्त एनएसएस पदाधिकारीयों डॉ अनिल कुमार सिंह तथा डॉ संतोष कुमार सिंह को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह, सचिव रणजीत सिन्हा ,अध्यक्ष यशवीर सिन्हा,तिलौथू हाउस के मोहित सिन्हा , रत्ना सिन्हा , कॉलेज के प्रॉक्टर प्रो अखिलेश कुमार पांडे, बर्सर प्रो वीरेंद्र कुमार, प्रो शिवजी सिंह, प्रो विजय बहादुर प्रजापति, प्रो महेंद्र गुप्ता, प्रो राजकिशोर सिंह , प्रो गुलाम हैदर, प्रो वीरेंद्र मिश्रा , प्रो कमलेश्वर सिंह, प्रो राजकिशोर सिंह ,प्रो किरण बाला, प्रो विद्या कुमारी, प्रो सुनील कुमार सिन्हा ,प्रो प्रदीप दुबे, प्रो महेंद्र सिंह, प्रो ए पी सिंह, प्रो गोपाल कुमार, प्रो सच्चिदानंद सिन्हा प्रो प्रधान श्रीकांत प्रसाद, प्रधान सहायक रविंद्र प्रसाद सिंह, लेखपाल गीता सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष मुरलीधर सिंह ,अक्षय सिंह, प्रदीप सिंह, हृदयनंद सिंह, देवंती कुमारी, नागेश्वर ठाकुर सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने बधाई दिया है।
डॉ अनिल कुमार सिंह व डॉ संतोष कुमार सिंह बने राधा शांता कॉलेज में एनएसएस पदाधिकारी, अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर किया गया सम्मानित।
byDR AMIT KUMAR SRIVASTAVA/EDITOR-IN-CHIEF.
-
0
Tags
#EDUCATION
