ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

केन्द्र और बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं : सुशील सिंह।





औरंगाबाद। आज दिनांक 24/07/2025 भारतीय जनता पार्टी ने बूथ सशक्तिकरण को लेकर गुरुवार को कुटुंबा और नवीनगर विधानसभा की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन अंबा में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल सह बीस सूत्री अध्यक्ष प्रवीण कुमार तथा संचालन विधानसभा प्रभारी अशोक पांडेय ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने बूथ के स्तर कार्य, बूथ सशक्तिकरण तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण विषय पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि घर - घर जाकर पार्टी की नीतियों और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाये। डबल इंजन की सरकार ने बिहार के विकास एवं सामाजिक कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जिसने बिहार की दशा और दिशा बदल दी है। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री, वृद्धजन, विधवा एवं विकलांग पेंशन की राशि चार सौ रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए और सरकारी नौकरी में बिहार की महिलाओं को 35% आरक्षण देकर मिसाल कायम की है। पूर्व सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध और फर्जी वोटरों का नाम काटा जाएगा। परंतु विपक्ष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भ्रम फैला रहा है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान को स्वागत योग्य कदम है। सभी कार्यकर्ता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और यह सुनिश्चित करें कि योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से नहीं कटे। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह, जिला प्रभारी मनोज कुशवाहा, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र चंद्रवंशी, जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह, विशाल वैभव उर्फ टैगोर, अमन कुशवाहा, उपाध्यक्ष सह नवीनगर विधान सभा प्रभारी संजय गुप्ता, नवीनगर विधान सभा संयोजक मुनेंद्र राम, कुटुंबा विधानसभा प्रभारी अशोक पांडेय, कुटुंबा विधानसभा संयोजक परमेश्वर बैठा, टंडवा मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कुटुंबा पश्चिमी मंडल संयोजक सोनू मालाकार, माली मंडल अध्यक्ष राजनरायन चन्द्रवंशी, संडा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, बालूगंज अध्यक्ष मनीष गुप्ता, कुटुंबा पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post