ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

चिउटाहा निवासी रामआश्रय को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर.



महराजगंज- सिंदुरिया थाना क्षेत्र चिउटहा ग्राम के निवासी रामआश्रय रामकोला में नेवता देने जा रहे थे कि तभी सबया ढाला पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया और सिर में गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एंबुलेंस नंबर UP 32 EG 4848 को केस असाइन किया गया, जिसमें ईएमटी नागेंद्र गुप्ता और चालक अवधेश कुमार मौजूद थे। एंबुलेंस स्टाफ ने घायल रामआश्रय को शिफ्ट कर तुरंत जिला अस्पताल की ओर रवाना किया।

रास्ते में मरीज की हालत बिगड़ने लगी और तेज झटके आने लगे। स्थिति को गंभीर देखते हुए ईएमटी नागेंद्र गुप्ता ने तत्काल ERCP कॉल कर स्थिति की जानकारी दी और निर्देश अनुसार उपचार करते हुए मरीज को जिला अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल रामआश्रय की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

       प्रभारी महराजगंज

          कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post