ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

आतंकवादियो के द्वारा पहलगाम में टूरिस्ट को नृशंस हत्या के खिलाफ सेना के जबरदस्त कामयाबी के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली गई।




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


औरंगाबाद। आज दिनांक 21/05/2025 प्रखंड नबीनगर विधानसभा कुटुम्बा के माली मंडल के द्वारा सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राज नारायण चंद्रवंशी एवं संचालन शुभम कुमार सिंह के द्वारा किया गया। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता एवं समाजसेवी शामिल हुए, मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जो पहलगाम अटैक के बाद भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। जिसमें आतंकवादियों एवं उनके शुभचिंतकों को उनके घर में घुसकर करारा जवाब दिया गया वह काबिले तारीफ है। इसलिए हम सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं ,जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, आयुष सिंह ,महेंद्र प्रजापति, बिट्टू सिंह, राकेश सिंह,बिजय कुमार सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post