ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा ने किया योगाभ्यास।



सासाराम रोहतास :-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई द्वारा शहर के नेहरू उद्यान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार और प्रार्थना से हुई, इसके बाद प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को योग के महत्व और इसके दैनिक जीवन में लाभों की जानकारी भी दी गई।


भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमित रूप से योग को अपने जीवन में शामिल करें ताकि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, प्रीति पांडे सहित अन्य प्रमुख नेता, समाजसेवी, और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेहरू उद्यान में योगाभ्यास का यह आयोजन पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post