महराजगंज:-घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव में मंगलवार रात पंखे की मरम्मत के पैसे को लेकर विवाद हुआ। दुकान मालिक रंजीत जायसवाल ने नारायण टोला के लड्डन नामक व्यक्ति का पंखा बनाया था। रंजीत जब शाम को पैसे लेने लड्डन के घर पहुंचे, तो लड्डन, काजू और राजू ने परिजनों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया।
लड्डन के परिजनों ने रंजीत की पिटाई की। उनका गला दबाते जान से मारने का प्रयास भी किया गया। शोर शराबा संकेत बचाव में आए ग्रामीणों पर भी हमला किया गया। रंजीत को गंभीर चोटों के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह स्थिति में सुधार होने पर उन्हें घर ले जाया गया। इस घटना में कुछ महिलाओं के जेवर भी गायब हो गए।
घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के अनुसार तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन जारी है।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह.
