ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

मकान के छत पर सोये अवस्था में युवक को गोली मारकर की हत्या।




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


औरंगाबाद। दिनांक10/06/2025 नबीनगर प्रखंड माली थानाक्षेत्र के सोरी गांव में एक 16 वर्षीय अंकुश कुमार को अपने मकान के छत पर सोये हुये अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दिया है। घटना की सूचना अंकुश कुमार के पिता पिन्टु‌ चन्द्रवंशी के द्वारा माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय को दिया। तत्काल थानाध्यक्ष ने अपने वरीये पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल एवं एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय को दिया गया।सूचनोपरांत पुलिस अधीक्षक एवं एसडीपीओ अपने दल बल  के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हालात के मद्देनजर कुटुम्बा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह, अम्बा थानाध्यक्ष राहुल राज,रीसियप थानाध्यक्ष,कुटुम्बा सर्किल इंस्पेक्टर सुरज कुमार और जिला बल घटनास्थल पर तैनात किया गया था। मृतक के पिता के ब्यान पर 9 व्यक्तियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। गांव के अभी कुमार एवं अविनाश कुमार दोनों के पिता पिन्टु‌ सिंह, आकाश कुमार पिता प्रदीप सिंह, विक्की कुमार सिंह पिता सतीश सिंह, अभिषेक कुमार पिता महेंद्र पाण्डेय, पियूष कुमार पिता हरेंद्र सिंह,सोनू कुमार पिता भाला सिंह,उदय सिंह और प्रिंस कुमार पिता सुनील सिन्हा सभी को नामजद आरोपित बनाया गया है।

मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व आपसी विवाद में जान से मारने की धमकी दिया था। मकान के पीछे मिट्टी रखा के सहारे छत पर सोये हुये अवस्था में गोली मारकर अपराधी फरार हो गये। अंकुश कुमार घटना स्थल पर ही मर चुका था।

एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि अंकुश की मां सुबह छत पर जगाने गई तो देखीं की शरीर से खुन निकला हुआ है, और अंकुश मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय को आदेश दिया कि आरोपित को तत्काल गिरफ्तार करों। पता चला है कि एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व एसआईटी टीम गठित किया गया है। ताकि घटना की उद्भेदन यथा शीघ्र किया जाये।

Post a Comment

Previous Post Next Post