ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

रेलवे स्टेशन से मोबाईल चोरी छीनने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।


ATHNEWS11GROUP-दिनांक-09/06/2025 को गाड़ी सं0-03435 आनन्द विहार स्पेशल ट्रेन में यात्री लाल बाबू पि०-स्व० अरविन्द प्रसाद सिंह, सा०-तउस, थाना-जयरामपुर मोड, जिला-शेखपुरा रेलवे स्टेशन नवादा से सवार होकर गया तक के लिये यात्रा कर रहे थे। यात्रा के क्रम में समय करीब 19:40 बजे गया रेलवे स्टेशन से पहले बागेश्वरी गुमटी के पास गेट पर मोबाईल से बात कर रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति ने डंडा से मारकर उनका मोबाईल नीचे गिरा दिया और मोबाईल लेकर भागने लगा। उक्त यात्री चलती ट्रेन से नीचे कुद गये और भाग रहे व्यक्ति का पीछा करने लगे। इसी दौरान भाग रहे व्यक्ति के अन्य तीन साथी आये और बादी के साथ हाथा-पाई करते हुये जबरन उसके पास से 8500/-रू० नगद एवं गले में पहने हुये सोने का चैन छिन कर भाग गये। वादी द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर रेल थाना गया कांड सं0-169/25, दिनांक-10/06/25, धारा-309(6) बी०एन०एस० दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई प्रारम्भ की गयी।


कांड की गंभीरता को देखते हुये राजकीय रेल पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त रूप से जगह-जगह पर छापेमारी प्रारम्भ किया गया। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर बागेश्वरी गुमटी के पास से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता-पुछने पर अपना नाम अरविन्द कुमार उर्फ प्लेक्सन उर्फ बोधा उम्र करीब 25 वर्ष पि० टुन्नू, मांझी, सा० बागेश्वरी गुमटी, बमबाबा वार्ड नं0-06, थाना-डेल्हा, जिला-गया बताया गया। जमा तलाशी लिये जाने के क्रम में उसके पास से उक्त यात्री से छिना हुआ 01 मोवाईल, 02 सीम कार्ड एवं 500/-रूपया नगद बरामद किया गया। बाड़ी सं0-03435 में यात्री का मोबाईल झपटा मारने एवं उसके साथ छिनतई की घटना कारित करने के संबंध में पुछने पर अपना संलिप्ता को स्वीकार किया गया। साथ ही उक्त घटना में अन्य तीन अभियुक्त 01. साहित कुमार 02. दीपक उर्फ काला पत्थर 03 बाछा यादव के संलिप्ता के बारे में बताया गया। फितर तीनों अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु जगह-जगह छापेमारी यकी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-

01. अरविन्द कुमार उर्फ प्लेक्सन उर्फ बोधा उम्र करीब 25 वर्ष पि०-दुल्लू, मांझी, सा०-बागेश्वरी गुमटी, बम बाबा वार्ड नं0-06, थानाना-डेल्हा, जिला-गया।

बरामद सामानः-

01. मोवाईल (कुल अनुमानितराशि-लगभग 15,000/-रूपये)


02 सीम कार्ड, नगद 500/- रूपया


टीम का नामः-


01. पु०नि० राजेश कुमार सिंह, रेलथानाध्यक्ष, गया।

02. प्रभारी निरीक्षक, वनारसी यादव, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया।

03. आरक्षी मुकेश कुमार, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया।

04. आरक्षी आलोक कुमार सक्सेना, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया।

05. पु०अ०नि० निरंजन प्रसाद, रेल थाना गया।

06. पु०अ०नि० पिन्टु कुमार चौधरी, रेल थाना गया। 07. सिपाही/656 बब्लु कुमार, रेल थाना गया।

08. सिपाही/204 निप्यु कुमार, रेल थाना गया।

09. सिपाही/37 रंजय कुमार, रेल थाना गया।

10. सिपाही/659 नवनीत कुमार, रेल थाना गया।

11. सिपाही/588 सुजीत कुमार, रेल थाना गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post