ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

जेम्स स्कूल के छात्रों ने मानव श्रृंखला बना स्वस्थ जीवन शैली का दिया संदेश ।

    



         । डेहरी से रिंटू सिंह की रिपोर्ट ।        ।       

ATH NEWS 11:-जेम्स इंग्लिश स्कूल सिकरिया, डेहरी के कक्षा 6 से 8 तक के लगभग 800  छात्र - छात्राओं ने डेहरी - तिलौथू मुख्य सड़क मार्ग पर सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के संदेश  प्रेषण हेतु सिकरिया जेम्स स्कूल मुख्य गेट से लेकर बडीहां  गांव तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाया।  इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के संदेशों  से अवगत  कराना था। 


विशेष रूप से  काफी तेजी से बढ़ रहे मधुमेह रोग से बचाव तथा शुगर- फ्री स्वस्थ जीवन शैली  से आम जनों को अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के संस्थापक ऑगस्टीन जेबाकुमार, सचिव गोफोर्थ जेबाकुमार एवं प्रधानाचार्य  रूबी मनोहरन ने प्रतीकात्मक रूप से श्रृंखला की पहली कड़ी बनाकर की। उनके साथ जेम्स के पी आर ओ  राजा भैया भी शामिल रहे। मौके पर संस्थापक जेबा कुमार ने बताया कि यह स्कूल 1983 में स्थापित होकर शिक्षा के क्षेत्र में इस क्षेत्र में विगत चार दशकों से सेवा दे रही है, जिसका उद्देश्य सबको शिक्षित एवं स्वस्थ बनाना है ।

कार्यक्रम में इंद्रपुरी थाना के एस आई करण कुमार  के अलावा स्कूल के अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं व अभिभावक भी शामिल रहे। करीब एक घंटे तक सड़क किनारे चले इस कार्यक्रम में छात्रों ने संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि,  व्यायाम,सही खान - पान आदि विषयों  पर जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण संदेश वाले पोस्टर से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।  यह मानव श्रृंखला एक स्वस्थ भविष्य के प्रति समाज की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बनी।  वहीं विद्यालय प्रबंधन ने इस श्रृंखला  के आयोजन से लेकर  सफल होने पर इससे संबंधित पुलिस- प्रशासन, अभिभावक के प्रति आभार जताया।  वहीं संस्था के संस्थापक जेबाकुमार ने बताया की रोगों से रोकथाम की शुरुआत जागरूकता से होती है और आज का यह छोटा प्रयास निश्चित रूप से स्वस्थ कल की नींव रखेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post