ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

भारतीय सेवा दल के मुफ्त शिक्षा शिविर के कुछ चयनित बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण हेतु उमगा मदनपुर ले जाया गया।




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।


औरंगाबाद। आज दिनांक 09/07/2025 भारतीय सेवा दल के मुफ्त शिक्षा शिविर के कुछ चयनित बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण पर उमगा मदनपुर ले जाया गया। संस्था मुफ्त शिक्षा शिविर के माध्यम से हजारों गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देती है।इन बच्चों ने प्राचीन मंदिर का दर्शन किया एवं प्राकृतिक दृश्यों का आनंद उठाया। संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष विभांशु मिश्र रौशन ने बताया कि बच्चों को मानसिक विकास के उद्देश्य से शैक्षणिक परिभ्रमण कराया जाता है। लोगों को प्रकृति से जुड़कर रहना चाहिए, उमगा मंदिर प्रकृति के बीच स्थित एक सौंदर्यशाली मंदिर है, जिसका प्राचीन इतिहास अपने आप में अलौकिक है। मौके पर केंद्रीय कोषाध्यक्ष नंदिता सिंह, केंद्रीय सदस्य रीता कुमारी, पूर्व प्रमुख ममता सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्वेता गुप्ता, अध्यक्ष प्रतिनिधि पूनम गुप्ता, राजन ममता महाविद्यालय के निर्देशक अंकित सिंह, चिंटू कुमार, मनीषा गुप्ता, सुजाता गुप्ता, अतुल सिन्हा सहित मुफ्त शिक्षा शिविर के शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post