ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कांडी थाना परिसर में अंचल अधिकारी राकेश सहाय के अध्यक्षता में थाना दिवस का किया गया आयोजन।

 



गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।



 एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया।अंचल अधिकारी राकेश सहाय के अध्यक्षता में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कई मामलों को निष्पादित किया गया। अंचलाधिकारी राकेश सहाय थाना प्रभारी अविनाश राज सीआई संदीप कुमार गुप्ता, कर्मचारी , दीपक कुमार यादव, अंचल के बाड़ा बाबू, देवेन्द्र कुमार कर्मचारी वसीम अकरम ,अमीन धर्मेन्द्र कुमार विश्वकर्मा,के  मौजूदगी में लमारी कला तथा  खरौंधा गांव से आए जमीनी मामला के चार फरियादी मामला का निष्पादित किया गया। कुछ लोगों का सीमांकन हेतु प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अंचल अमीन धर्मेंद्र विश्वकर्मा को निर्देश दिया गया । मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीओ राकेश सहाय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छोटी-मोटी समस्या को दोनों पक्षों  के  प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों का जांच कर मामला को निपटारा किया जाएगा।मौके पर एएसआई हरिवंश महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post