मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। आज दिनांक 07/07/2025 बिहार विधानसभा चुनाव की बढ़ती सियासी सरगर्मी के बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की औरंगाबाद इकाई कमर कसकर मैदान में उतर चुकी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह ने सोमवार को सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ गजना धाम में मत्था टेका और पूजा-अर्चना कर एनडीए गठबंधन की जीत के लिए मन्नत मांगी। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे ने कहा कि हमारी पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन का सपना व्यक्तिगत लाभ लेने का नहीं बल्कि गरीबों की आवाज बनने का है। गरीब और वंचित लोग हमारी पार्टी से जुड़े और मुख्य धारा में शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। हमारी पार्टी मगध की धरती से उपजी है और औरंगाबाद मगध का अभिन्न अंग है। कार्यकर्ताओं ने यहां पार्टी को कड़ी मेहनत से सींचा है। उनकी मांग है कि हमारी पार्टी इस बार अपनी परंपरागत सीट कुटुंबा के अलावा नवीनगर से भी चुनाव लड़े। उनकी मांगों को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा और हम (से.) के कार्यकर्ता बिहार की 243 सीटों पर एनडीए घटक दल के सभी पार्टियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि एनडीए घटक दल के सहयोगी पार्टी का जिलाध्यक्ष होने के नाते गजना माता का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार का आगाज किया है। हमारा प्रयास होगा कि एनडीए गठबंधन औरंगाबाद के सभी विधानसभा पर जीत दर्ज करे। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे, जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह, छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, प्रदेश सचिव (युवा) संतोष गौतम, नबीनगर पूर्व प्रमुख संजीव सिंह,बेलाईं पंचायत के पूर्व मुखिया प्रिंस प्रताप सिंह नवीनगर प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, लाल मोहन चौधरी, मिथिलेश पांडेय, अजीत सिंह, मिथिलेश कुमार समेत औरंगाबाद जिले के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
