संपादक डॉ मदन मोहन मिश्रा की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP:-दिनांक 27/07/2025 को गुरुआ थाना को सूचना मिली कि ग्राम बेला में बच्चों के बीच हुई सामान्य नोक-झोंक के बाद दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। जिसमें कुछ लोग आंशिक रूप से घायल हुए है। सूचना प्राप्त होते ही गुरुआ थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार हेतु स्थानिय अस्पताल भेजा गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-01, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष गुरुआ एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की गई तथा स्थानीय ग्रामीणों एवं समाज के प्रबुद्धजनों से संवाद स्थापित कर मामले की जानकारी प्राप्त की गई।वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि मामले की निष्पक्ष एवं गहराई से जांच करते हुए साक्ष्य के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रभावी कदम उठाने का भी निर्देश दिया गया। गुरुआ थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त दोनो पक्षो से कुल 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि मामले की निष्पक्ष एवं गहराई से जांच करते हुए साक्ष्य के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए कुल 15 अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछ-ताछ की जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है, फिर भी एहतियातन पुलिस बल तथा मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस संबंध में गुरुआ थाना कांड सं0-303/25, दिनांक-28/07/2025, दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता।
अब्दुल हमीद पि० स्व० कासीब अंसारी,
हसनैन अंसारी पि० स्व० कासीब मियाँ,
आबीद अहमद पि० सनूल,
मेराज अंसारी पि० इरशाद,
तारीक अंसारी पि० स्व० मोजीत,
इस्तेयाक अंसारी पे० गेयास अंसारी,
सरफराज अंसारी पि० गेयास अंसारी,
कमाल अंसारी पि० स्व० नवी हसन,
कैलू मंडल पि० बुद्धन मंडल,
चौथी मंडल पि० चुल्हन मंडल,
अनिल मंडल पि० चुल्हन मंडल,
प्रहलाद मिस्त्री पि० रामावतार मिस्त्री,
रंजीत कुमार पि० सुबेदार मिस्त्री,
संजय कुमार पि० प्रदुमन मिस्त्री,
राजु कुमार पि० सुरेश मिस्त्री, सभी सा० बेला थाना गुरुआ जिला गया।
