मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।
औरंगाबाद। दिनांक 24/07/2025 हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के दसवें स्थापना दिवस केक काटकर एवं सदर अस्पताल औरंगाबाद में मरीजों को फल एवं दवा वितरण कर मरीजों को सेवा कर मनाया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह तथा संचालन महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शशि देवी दानीका द्वारा किया गया।जिलाध्यक्ष सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी पार्टी की स्थापना ही गरीबों की सेवा हेतु हुआ है। हमारे नेता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन का शुरुआत से यह उद्देश्य रहा है कि हमारी पार्टी ज्यादा से ज्यादा गरीबों के हित में उनके सुख-दुख में खड़े रहने का कार्य करें। उनके इसी सोच को पूरा करते हुए हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के कार्यकर्ताओं द्वारा यह स्थापना दिवस गरीबों के बीच मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका में जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष निरपेश सिंह, बारुण प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश कुमार, छात्रा प्रमुख रानी सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विकास मिश्रा, अंकित,सिन्टु, पंकज सिंह, मिथिलेश कुमार, मिथिलेश कुमार पाण्डेय, नीतेश,राजू,गोलू इत्यादि मौजूद थे।