ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

कुटुम्बा दिवंगत प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार को मौन रहकर दी श्रद्धांजलि।

 



मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



औरंगाबाद। आज दिनांक 18/08/2025 प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार के आकस्मिक निधन से प्रखंड क्षेत्र में शोक व्याप्त है। चारों तरफ लोग उनके व्यक्तित्व की चर्चा और शोक व्यक्त करते देखे जा रहे हैं। यथार्थ यही है कि इंसान चला जाता है, लेकिन उनकी कृतियां अमर हो जाती है। उन्होंने अपने कार्यकाल में उक्त बातों को सिद्ध कर दिया है। जिसका परिणाम है कि उनके जाने के बाद भी लोग सम्मान के साथ उनके व्यवहार और कृति की चर्चा कर रहे हैं। जगह-जगह शोक सभा कर लोग उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान प्रकट कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।


इस दौरान सभी प्रखंड कर्मियों ने मौन धारण कर मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और दिवंगत प्रखंड विकास पदाधिकारी के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर अंचलाधिकारी चंद्र प्रकाश, बीपीआरओ हरेंद्र कुमार चौधरी, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिशिर कुमार रंजन, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान समन्वयक दिनेश कुमार, ललन राम, शुभम कुमार, सुजीत कुमार, परशुराम कुमार, रमाकांत कुमार, अमित मालाकार एवं समस्त प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post