डेहरी से रिंटू सिंह की रिपोर्ट।
डेहरी के पाली रोड स्थित संवेदना न्यूरोसायटिक रिसर्च प्रा लिमिटेड का 29 वां स्थापना दिवस समारोह मानसिक स्वास्थ्य सभी के लिए मानसिक स्वास्थ्य लचीलापन और करुणा का निर्माण के थीम पर मनाया गया। विदित हो कि डेहरी शहर में संवेदना न्यूरो रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना 1996 में की गई थी। इसके बाद से यह चिकित्सा संस्थान 29 वर्षों से डेहरी ही नहीं बिहार प्रदेश व झारखंड के अलावे दूसरे राज्यों के लोगों को भी मानसिक स्वास्थ्य का देखभाल एवं उसकी सेवा प्रदान करने में अग्रणी संस्था के रूप में आज विकसित है। जिसका नाम पूरे देश भर में चाहूंओर सम्मान के साथ लिया जा रहा है। मौके पर संवेदना रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक निदेशक डॉ उदय कुमार सिन्हा और डॉ मालिनी राय ने कहा कि इस वर्ष का स्थापना दिवस समारोह बहुत कुछ मानसिक स्वास्थ्य के रूप में नया करने को थीम को लेकर मनाया जा रहा है।
यहां तक की सामुदायिक आउटरिच गतिविधियों के साथ-साथ नि:शुल्क परामर्श भी देने की व्यवस्था की जा रही है। अस्पताल को पूरी तरह से डिजिटेलेशन कर दिया गया है ताकि मरीज को नंबर लगाने से लेकर और उसके निदान तक सभी प्रकार की सुविधा घर बैठे मिल सके। मौके पर डॉक्टर उदय कुमार सिन्हा और डॉ मालिनी राय ने बताया कि 29 वर्षों से संवेदना मानसिक बीमारी से प्रभावित व्यक्तियों और परिवारों के लिए एक आशा की किरण बनी हुई है और भविष्य की ओर देखते हुए हमारा मिशन है कि मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों की अगली पीढ़ी का पोषण करते हुए सुलभ, करुणामय और साक्ष्य आधारित देखभाल प्रदान करना है । स्थापना दिवस का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के देखभाल के बारे में लोगों को जागरूक करना है। साथ ही संवेदना, संवेदना के संकल्प की पुष्टि के लिए वचनबद्ध है। वहीं मौके पर 29वें वर्षगांठ पर डॉक्टर उदय कुमार सिन्हा और डॉक्टर मालिनी राय सहित सभी विशिष्ट अतिथियों ने केक काटकर स्थापना दिवस की एक दूसरे को बधाई दी। मौके पर निदेशक एवं डॉ मालिनी राय द्वारा सभी लोगों को संवेदना हॉस्पिटल का प्रतीक चिन्ह , अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में मौके पर डेहरी शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ रागिनी सिन्हा ,पूर्व विधायक इं सत्यनारायण याद,व डॉ नवीन नटराज, डॉ रामजी प्रसाद , बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता मनोज अज्ञानी, मिथिलेश सिन्हा , ओमप्रकाश सिन्हा ,आलोक सिन्हा, अभिनव कला संगम केअध्यक्ष कमलेश कुमार, महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार , प्रो डॉ दिग्विजय सिंह, प्रो डॉ अजीत कुमार सिंह,प्रो डॉ अनिल कुमार सिंह,सहित चिकित्सा शिक्षा एवं मीडिया तथा कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े सैकड़ो लोग शामिल हुए।

