थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.
ATH NEWS 11 GROUP LALGANJ :
लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को दुष्कर्म के एकआरोपी को थाना लालगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान प्रेमचन्द यादव के रूप में हुई है, जिसे लालगंज थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में पकड़ा है। यह गिरफ्तारी 18 सितंबर 2025 को सुबह करीब 11:40 बजे ग्राम खदरा मोड़ से की गई। आरोपी प्रेमचन्द यादव पुत्र सूर्यदेव यादव, निवासी खिरिहवा खदरा, थाना लालगंज उम्र 25 वर्ष है। उसके खिलाफ थाना लालगंज में मु0
अ0 स0 241/2025 धारा 65(1), 352, 351(3) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बोलेरो वाहन (उप51बा 8221) भी बरामद किया है।
लालगंज थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
