थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11 GROUP LALGANJ : लालगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बीती रात अज्ञात चोरों ने सिवान में लगे चार किसानों के लिस्टर इंजन चुरा लिए।
चोरी का शिकार हुए किसानों में गांव के चौकीदार राम नेवास, रामजीत राम, जनक और फूलचंद शामिल हैं। सभी किसानों ने अपने खेतों में सिंचाई के लिए इंजन लगा रखे थे। गुरुवार की सुबह जब किसान खेतों की देखरेख के लिए पहुंचे, तो इंजन गायब थे।
घटना की जांच में एक महत्वपूर्ण सुराग मिला है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात के समय एक संदिग्ध पिकअप वाहन का आना-जाना रिकॉर्ड हुआ है। ग्रामीणों का मानना है कि भारी-भरकम इंजनों की चोरी पिकअप के बिना संभव नहीं थी।
इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। थाना अध्यक्ष लालगंज संजय कुमार से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन वे पीस कमेटी की बैठक में व्यस्त होने के कारण उपलब्ध नहीं हो सके।