ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित यात्रा, प्रशासनिक तैयारियां पूरी।




सासाराम रोहतास :-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत कल बुधवार को सासाराम पहुंचेंगे। उनके संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

मुख्यमंत्री इस दौरान अपनी घोषणाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही वे आमजन से संवाद कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा भी लेंगे।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर के प्रमुख मार्गों और कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई एवं सजावट का कार्य किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों में भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री की इस यात्रा से जिले को कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post