सासाराम रोहतास:- तैनात महिला बटालियन की 60 से अधिक जवान विषाक्त भोजन खाने से बीमार हो गईं। सभी जवानों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
कमांडेंट अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल सभी जवान सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि, भोजन में विष कैसे पहुंचा इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। मामले की तहकीकात की जा रही है।
इस घटना के बाद कैंप परिसर में हड़कंप मच गया। सभी जवानों को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।स्वास्थ्य विभाग की टीम भी जांच में जुट गई है l