संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP दिनांक 19/10/2025 की रात्रि में वजीरगंज थाना, जिला गयाजी को सूचना प्राप्त हुई कि विनोद महतो, पि० ज्ञानी महतो, साo तरवां जिला-गया, को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज एवं वजीरगंज थानाध्यक्ष द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया एवं घटनास्थल को संरक्षित किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु ए०एन०एम०सी०एच० गया भेजा गया। इस संबंध में वजीरगंज थाना कांड संख्या 704/25, दिनांक 20/10/2025 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें वजीरगंज थानाध्यक्ष, वजीरगंज थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल किया गया। साथ ही डॉग स्क्वाड टीम, FSL टीम एवं तकनीकी टीम को घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन हेतु भेजा गया है।
विशेष टीम के द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान कर, सूचना मिलने के 04 घंटे के अन्दर इस कांड में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता।
गुड्डु मिस्त्री, पि० राज कुमार मिस्त्री, सा० तरवां, थाना वजीरगंज, जिला-गया।
मिथलेश चौधरी,पि० स्व. राम बालक चौधरी, सा०-तरवां, थाना वजीरगंज, जिला गया।
=====================
आज दिनांक 20/10/2025 को कोतवाली थाना को सूचना मिली कि मुरली हिल बैरागी मोहल्ला में एक लड़का को गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए नगर पुलिस अधीक्षक, गयाजी, नगर पुलिस उपाधीक्षक-01 एवं कोतवाली थानाध्यक्ष द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया एवं घटनास्थल को संरक्षित किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु ANMCH गया भेजा गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गयाजी के द्वारा इस कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु नगर पुलिस अधीक्षक, गयाजी के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस उपाधीक्षक-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, तथा डॉग स्क्वाड,FSL टीम एवं तकनीकी टीम को घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन हेतु भेजा गया है।
विशेष टीम द्वारा अपराधकर्मियों की पहचान हेतु आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान की जा रही है। शीघ्र ही इस कांड में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस संबंध में कोतवाली थाना कांड सं0 491/25, दिनांक 20/10/2025 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
====================
दिनांक 19/10/2025 को मगध मेडिकल थाना को सूचना मिली कि ग्राम नैली के पास दो व्यक्तियों का शव पड़ा हुआ है।
प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस उपाधीक्षक (वि0व्य0) एवं मगध मेडिकल थानाध्यक्ष द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया एवं घटनास्थल को संरक्षित किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु ए0एन0एम0सी0एच0, गयाजी भेजा गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गयाजी के द्वारा इस कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस उपाधीक्षक (वि0व्य0) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें मगध मेडिकल थानाध्यक्ष, मगध मेडिकल थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया। साथ ही एफ0एस0एल0 टीम एवं तकनीकी टीम को घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन हेतु भेजा गया है। शव की पहचान हो गई है।
इस संबंध में मगध मेडिकल थाना कांड सं0 213/25, दिनांक 20/10/2025 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
