ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

औरंगाबाद में नाव पलटी, 1 युवती की मौत, 6 लापता,खोजबीन जारी।





रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट।।




औरंगाबाद:- आज दिनांक 10-10-2025 दिन शुक्रवार को  बड़ेम थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बालू घाट के पास शुक्रवार को एक यात्रियों से भरी नाव पलटने से हड़कंप मच गया। हादसे में 20 वर्षीय तमन्ना अंसारी की मौत हो गई और छह लोग लापता हैं।


घटना के समय नाव में कुल 17 लोग सवार थे, जो सोन डीला में आलू की खेती करने जा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, नदी में पानी का स्तर अधिक होने के कारण नाव अनियंत्रित होकर पलटी, और कई लोग डूब गए। तैरना जानने वाले कुछ लोग सुरक्षित बाहर निकले, जबकि जिनका तैरना कमजोर था, वे पानी में ही फंस गए।


मृतक युवती शमीम अंसारी की पुत्री थी, और लापता छह लोगों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। स्थानीय गोताखोरों और मछुआरों के साथ SDRF की टीम भी खोज अभियान में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post