ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला का किया गया आयोजन।

गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में गुरुवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जहां मुख्य रूप से प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रामलला दुबे उपस्थित थे। वहीं कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे ने की। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं को संकल्पित काराया गया और विदेशी समान को छोड़ने का संकल्प लिया गया। वहीं भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रामलला दुबे ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल देते हैं।


उनका आत्मनिर्भरता का आह्वान देश भर में विभिन्न आयामों में गुंज रहा है। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय विवाह स्थलों को लोकप्रिय बनाने का प्रयास, भारतीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण एवं गो वोकल फोर लोकल का आह्वान पुरे देश में प्रतिध्वनित हो रहा है। निति और आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एक प्रमुख चर्चा का विषय रहा है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबू लाल मरांडी के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है कि आत्मनिर्भरता का यह संदेश "आत्मनिर्भर भारत" संकल्प अभियान के माध्यम से राज्य के हर नागरिक तक पहुंचाया जाए और उन्हें उत्पादों के उपयोग व स्वदेशी जीवन मुल्यों को अपनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाए। जबकि मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे ने कहा कि यह अभियान 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती से प्रारंभ हो कर 25 दिसंबर भारत रत्न श्रधेय अटल जी की जयंती तक चलेगा। इस में विभिन्न सरकारी विभागों, स्थानीय निकायों, उद्योग एवं व्यापार संगठनों, व्यवसायिक एवं सामाजिक संगठनों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक नेताओं, युवा एवं महिला संगठनों, सेलिब्रिटी एवं इंफ्लुएंसर्स बड़े  पैमाने पर शामिल किया जा सकता है। मौके पर सुरेन्द्र सिंह, राणा कृष्ण मोहन सिंह, राम लखन चंद्रवंशी, अंजू देवी, विनोद कुमार पांडेय, दीपक कुमार शुक्ला, ललन राम, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, बृजेंद्र कुमार, फूल कुमारी देवी, शीला देवी, कांति देवी, चिंता देवी, लालमुनी देवी, लालो देवी, कलावती देवी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post