झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अधौरा मिडिल स्कूल में सहायक आचार्य (विज्ञान शिक्षक) ने शनिवार को योगदान दिया। उनके आने से विद्यालय के उच्च कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विज्ञान एवं गणित विषय की पढ़ाई की सुगम व्यवस्था हो गई है। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अधौरा में शनिवार को सहायक आचार्य राकेश कुमार मिश्रा ने योगदान दिया। इस विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजू श्रीवास्तव ने नए शिक्षक को योगदान कराया। मालूम हो कि हाल में झारखंड सरकार के द्वारा सहायक आचार्य की नियुक्ति की गई है। नवागत शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा 6 - 8 श्रेणी में विज्ञान एवं गणित के शिक्षक के रूप में नियुक्त किए गए हैं। उनके योगदान का विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष पीआर सिन्हा, पंचायत की मुखिया सोनी देवी, मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, विद्यालय प्रबंधन समिति के वर्तमान अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, निवर्तमान अध्यक्ष इसराइल अंसारी, वार्ड सदस्य लालती देवी व नजमा बीवी सहित कई लोगों ने स्वागत किया है।
