ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वैशाली के नेतृत्व में निकाली गई मशाल जुलुस रैली.





रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट।।


वैशाली:-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के नेतृत्व में  बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर, वैशाली से  मतदाता जागरूकता हेतु भव्य मशाल जुलुस रैली  निकाली गई। जिला पदाधिकारी वैशाली के नेतृत्व में बाल विकास परियोजना, वन स्टॉप सेंटर, जीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज एवं अन्य विभागों के सहयोग से निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।  इसी क्रम में इस संदेशपरक मशाल जुलुस रैली का आयोजन जिला पदाधिकारी–सह–जिला निर्वाचन पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ | इस मशाल जुलुस में जिला पदाधिकारी ने हाथो में मशाल थामे समाहरणालय से शहर तक मार्च  किया |  मशाल जुलुस रैली गांधी चौक, राजेन्द्र चौक, यादव चौक, अनवरपुर चौक होते हुए पुनः समाहरणालय परिसर में संपन्न हुई। रैली में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जीविका दीदी, सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, महिला पर्यवेक्षिका, ए.एन.एम., स्काउट एवं गाइड सहित बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

“06 नवम्बर को करें मतदान, निभाएँ लोकतंत्र का सम्मान”कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने स्वयं रैली में भाग लेकर लोगों को प्रेरित किया और उपस्थित जनसमूह को मतदान के महत्व पर जागरूक किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह का प्रेरक संदेश भी आम जन को दिया ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व को मजबूती से सफल बनाया जा सके मेरे प्रिय वैशाली वासियों!

मैं, वर्षा सिंह, जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी, वैशाली, आप सभी से अनुरोध करती हूँ कि आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में 06 नवम्बर 2025 को अपना कीमती वोट अवश्य दें।

आइए, लोकतंत्र के इस महापर्व को हम सब मिलकर खुशी-खुशी मनाएँ।”

इस मशाल जुलुस के दौरान मतदाता जागरूकता के लिए जिला पदाधिकारी की सुरीली आवाज़ में गाया गया  प्रेरक गीत ने भी जनसमूह को उत्साहित किया |  उल्लेखनीय है कि उनका यह गीत अब वैशाली की धरती पर चर्चा का विषय बन चुका है। लोग इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं, और यह गीत जिले में मतदाता जागरूकता का प्रतीक बन गया है।

“वैशाली के जनता सुनीह हमरो पुकार, तु मतदान करिह 

वैशाली के जनता सुनीह हमरो पुकार, तु मतदान करिह 

पहिले करिह मतदान, फिर जलपान करिह

छौ नवम्बर दिन बृहस्पतिवार, तु मतदान करिह

पहिले करिह मतदान, फिर जलपान करिह

बहुतो हई किमत तोहार एक–एक वोट के, ई.वी.एम. के बटन दबईह जरा सोच के

गणतंत्र की जननी के करिह मजबूत, तु मतदान करिह

गणतंत्र की जननी के जनता महान, तु मतदान करिह

पहिले करिह मतदान, फिर जलपान करिह

वैशाली के जनता सुनीह हमरो पुकार, तु मतदान करिह

पहिले करिह मतदान, फिर जलपान करिह।”

इस अवसर पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण, जीविका प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में मतदान के प्रति जागरूक रहने और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post