रोहतास ब्यूरो अंगद जी पाठक की रिपोर्ट..
नासरी गंज/रोहतास:-मारपीट एवं गोलीबारी के मामले में हथियार सहित 12 लोगों की हुई गिरफ्तारी।
नासरीगंज(रोहतास) बीते 27 तारीख को नासरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लालाअतिमी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट एवं गोली कांड के मामले में हथियार सहित एक दर्जन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। विदित हो कि लालाअतिमी गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में कई राउंड गोलियां चली थी जिसमें अरविंद कुमार सिंह पिता स्वर्गीय कमल सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी।
इस मामले में बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सकेत कुमार के नेतृत्व में लगातार छापेमारी एवं कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष से 12 लोगों की गिरफ्तारी की गई तथा तीन देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 6 खोखा, 12 एम एम का 8 जिंदा कारतूस बरामद कि गई। बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि एक पक्ष से कांड संख्या 452/25 में राजकुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, बेबीदेवी, शिल्पीकुमारी, मालती देवी सभी ग्राम लालाअतिमि के रहने वाले तथा कांड संख्या 453/25 में अजीत कुमार सिन्हा, मोतीलालसिंह, रिचू सिंह, इंदु देवी, रामदुलारी कुंवर, उषा देवी, ममता कुमारी की गिरफ्तारी हुई है इस कांड में गिरफ्तार सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है।
