ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

थाना प्रभारी के नेतृत्व में स्थानीय कांडी बाजार के जनप्रतिनिधि व व्यवसायियों एवं आमजनों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।

 गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:-  गढ़वा जिले के कांडी  थाना प्रांगण में रविवार को थाना प्रभारी  मोहम्मद अशफाक आलम के नेतृत्व में स्थानीय कांडी बाजार के व्यावसायियों , जनप्रतिनिधियों व  आमजनो की बीच एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया। इस बैठक का मुख्य उदेश्य सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करना था। 

बैठक में शामिल सभी लोगों ने सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण    निर्णय लिया  कि  हर छोटी-बड़ी घटना पर रोक लगाने हेतु कांडी बाजार क्षेत्र,चौक-  चौराहों एवं गलियों में हाईलोजन लाईट व  सीसीटीवी कैमरा लगाएं जानें का निर्णय लिया गया ताकि हर छोटी-बड़ी चोरी की घटनाओं  रोका जा सके ।  बाजार के जनप्रतिनिधि एवं व्यवसायियों के द्वारा आपस में  चंदा कर बहुत जल्द हैलोजन लाइट सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाएगा।इस अवसर पर थाना प्रभारी असफाक आलम ने कहा कि सुरक्षा को और अधिक पैनी करने के लिए आमजनों की भी भागीदारी जरूरी है। नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना पुलिस की ड्यूटी है लेकिन इसमें आमजनों की भी भागीदारी बहुत जरूरी है।बाजार व चौक चौराहा व सभी अपने प्रतिष्ठान के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगाएं ताकि कोई घटना दुर्घटना होने पर कैमरा के माध्यम से खुलासा किया जा सके।अतः सभी की भागीदारी आवश्यक है खासकर कांडी थाना क्षेत्र के व्यवसायी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


  बैठक में  कांडी पंचायत मुखिया विजय राम, कृष्णा सोनी, बीसमीला खान,दीपक कुमार सोनी, एकबाल खलिफा,चन्दन सोनी, प्रेम प्रकाश सोनी, संजय प्रसाद, उदय प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद, भोला प्रसाद, संतोष सोनी, भास्कर कुमार, प्रकाश कुमार सोनी, अनूप कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post