संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:-दिनांक-15/11/2025 को वादी के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया कि कोलकत्ता से एक कन्टेनर में मुर्गी दाना लोड कर हापुड़ (उ०प्र०) जा रहे थे, जब ये आमस थानान्र्तगत करमाईन मोड़ पास पहुँचे तो इनके कन्टेनर के आगे एक कार रोककर उसमें से 5-6 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाड़ी रुकवाकर मारपीट किया गया तथा पिस्टल का भय दिखाकर अपने कार में बैठा लिया तथा उक्त कन्टेनर में लोड मुर्गी दाना को खाली कर कन्टेनर को दोमुहान के पास छोड़ दिया।
इस संबंध में आमस थाना कांड संख्या-321/25, दिनांक-15/11/2025, दर्ज कर अनुसंधान प्रारंम्भ किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस कांड को गंभीरता से लेते हुए तथा इस कांड का उद्भेदन करने एवं घटना कारत करने में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष आमस एवं आमस थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी तथा तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी कर्मी को शामिल किया गया। उक्त गठित विशेष टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान, सी०सी०टी०वी० फुटेज का अवलोकन एवं आसूचना संकलन कर इस कांड में संलिप्त 24 घंटे के अन्दर किया कार चालक अफताफ को कार के साथ गिरफ्तार किया गया एवं जिस कन्टेनर को मुर्गी दाना को लोड कर कोलकत्ता भेजा गया था, उस कन्टेनर एवं कन्टेनर चालक आलमगिर खान, एवं गजेन्द्र सिंह, को कन्टेनर सहित पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। उल्लेखनीय है कि पूर्व में पकड़ाए तीनों अभियुक्तों के निशानदेही पर इस कांड में संलिप्त 02. अभियुक्तों 01. मुर्तज अंसारी, पि० आशिक मिया, ग्राम बुधुना विशुनपुर, वर्तमान पता बैंगलोर, 02. मो० मुबारक, पि० आशिक मिया, ग्राम बुधना विशुनपुर वर्तमान पता बैंगलोर एवं दोनों के पास से 01-01 मोबाईल फोन के साथ बैंगलोर से गिरफ्तार किया गया।
पकड़ाए मुर्तजा अंसारी एवं मो० मुबारक के निशानदेही पर लूटा गया आमस थानान्र्तगत मुर्गी दाना लगाभग 9260 किलोग्राम बैंगलोर से बरामद किया गया।
पकड़ाए मुर्तजा अंसारी एवं मो० मुबारक के निशानदेही पर इसके छोटा भाई मो० समद पिता आरिफ मिया ग्राम बुधना विशुनपुर (वर्तमान माल्दा) से 01 मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़ाए तीनों अभियुक्तों के निशानदेही पर इस घटना को कारित करने में संलिप्त 01. प्रोसित मजुमदार, पि० प्रोवाष मजुमदार, ग्राम अनिसमनी नदीया (पं० बंगाल) 02. शुभंकर मंडल, पि० शुलिस मंडल, ग्राम नदिया (पं० बंगाल), को 01 ट्रक, एवं दोनों के पास से 01-01 मोबाईल फोन के साथ कोलकत्ता से गिरफ्तार किया गया। इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम पता:-
प्रोसित मजुमदार,पि० प्रोवाष मजुमदार, ग्राम अनिसमनी नदीया (पं० बंगाल)शुभंकर मंडल, पि० शुलिस मंडल, ग्राम नदिया (पं० बंगाल मो० समद पिता आरिफ मिया ग्राम बुधना विशुनपुर वर्तमान माल्दा मुर्तज अंसारी, पि० आशिक मिया, ग्राम बुधुना विशुनपुर, वर्तमान पता बैंगलोर,मो० मुबारक,पि० आशिक मिया, ग्राम बुधना विशुनपुर वर्तमान पता बैंगलोर।
बरामदगी :-
ट्रक-01
मोबाईल-05
मुर्गी दाना-9260 किलोग्राम
