ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति कार्यसमिति सदस्य बने प्रिन्स, लोगो ने दी बधाई ।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड द्वारा आयोजित गढ़वा में 26वें प्रदेश अधिवेशन के अंतिम दिन आज प्रदेश पदाधिकारी की घोषणा की गई। जिसमें कांडी प्रखंड क्षेत्र के प्रिंस कुमार सिंह को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया। कांडी जैसे एक छोटे क्षेत्र से निकलकर प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व करना कांडी प्रखंड के लिए गर्व का विषय है। स्थानीय सभी कार्यकर्ताओं ने प्रिंस सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में निर्वाचित किए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। श्री सिंह ने नवीन दायित्व हेतु संगठन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में उनका प्रयास सदैव विद्यार्थियों के हितों के लिए कार्य करने का है। अपनी ऊर्जा का समस्त उपयोग परिसर के अंतिम छात्र के हितों के लिए करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता रहेगी।

प्रिंस ने कहा की कभी कल्पना नहीं की थी कि इस छात्र राजनीति की यात्रा में प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का दायित्व मिलना अभाविप में ही संभव है। अभाविप के सभी प्रदेश पदाधिकारियों को सहृदय आभार जिन्होंने मुझे इस दायित्व का लायक समझा।

वहीं उक्त दायित्व मिलने पर कांडी नगर मंत्री लक्की कुमार, सदस्य आयुष दुबे, विशाल कुमार, अमलेश कुमार सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post