ATH NEWS 11 GROUP OF MEDIA

'चंद्रयान फुटबॉल कमेटी सीजन-2' टूर्नामेंट का किया गया भव्य आयोजन आखिर कहां आइए जानते हैं खबर के माध्यम से।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


 



एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी  प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय के ऐतिहासिक खेल मैदान पर खेल प्रेमियों का जमावड़ा लगा, जहाँ 'चंद्रयान फुटबॉल कमेटी सीजन-2' टूर्नामेंट का भव्य और उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।


फुटबॉल 
टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय युवा समाजसेवी सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रजनीश रंजन उर्फ विकास दुबे ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर फुटबॉल टूर्नामेंट आगाज़ किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रमुख संघ अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ पिंकू पांडेय

जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार, उप मुखिया दिलीप कुमार,विपिन बिहारी गुप्ता , उदय दुबे, रूपेश पांडेय, शौकत अली समेत सैकड़ों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

घटहुआं ने टौंस जीतकर खेल में भी शानदार प्रदर्शन किया ।घटहुआं की टीम व पीपर खांड की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों टीमों को समय तीस, तीस ,मिनट का दिया गया था जिसमें दोनों टीमों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला लगभग शाम को 4बजे  मैच मुकाबला भी संपन्न हुआ जिसमें में घटहुआं की टीम ने पीपर खाड़ को 2-0 से पराजित कर फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

विजेता टीम के महर्षि कुमार को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया।

मुख्य अतिथि रजनीश रंजन, उर्फ विकास दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के खेल के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का शानदार अवसर देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजकों के प्रयास की बड़ी सराहना करते हुए खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post